मुंगेर: प्रांतीय खेलकूद समारोह-2024 को लेेकर 33 निर्णायकों की टीम पहुंची
मुंगेर ।संवाददाता।
विद्या भारती दक्षिण बिहार की प्रांतीय इकाई भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के तत्वावधान में 35वाँ प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह-2024 की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 33 निर्णायक भी मुंगेर पहुंच चुके हैं जिनके सहयोग से खेल ट्रैक का निर्माण लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

आगे उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय खेलकूद में सफल प्रतिभागी क्षेत्रीय खेलकूद जो कि भागलपुर में दिनांक 16 से 18 अक्टूबर 2024 में तथा उसके बाद अखिल भारतीय खेलकूद जो भोपाल में आयोजित है, में भाग लेंगें।
विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अशोक कुमार ने विद्यालय एवं जे0 एस0 ए0 ग्राउंड जमालपुर जाकर खेलकूद के सम्पूर्ण व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर उचित निर्देश दिए।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक-25 सितम्बर 2024 को जे0 एस0 ए0 ग्राउंड जमालपुर में प्रातः 09ः30 बजे जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह के द्वारा किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री डॉ0 कमल किशोर सिन्हा, मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा एवं रेल कारखाना जमालपुर के मुख्य प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल भी उपस्थित रहेंगे।












