-मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, सूचना देने की अपील
मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक। गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत के वार्ड संख्या-07 की निवासी खुशबू देवी (36 वर्ष), पति स्वर्गीय मुकेश साह, अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार काफी चिंतित है।

गायघाट थाना एवं परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को खुशबू देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल गायघाट थाना या मोबाइल नंबर 7765035395 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
पुलिस ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, जिससे महिला का जल्द पता लगाया जा सके।












