Advertisement

माधौल में शाश्वत सेवा संगठन का निःशुल्क कांवरिया शिविर, तीन वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सदस्य

-माधौल में शाश्वत सेवा संगठन का निःशुल्क कांवरिया शिविर, तीन वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सदस्य

मुजफ्फरपुर। सावन माह में कांवरियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से शाश्वत सेवा संगठन की ओर से माधौल स्थित रूप बसंत लाइन होटल के समीप निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवरिया बंधुओं के लिए संगठन की ओर से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
संगठन के अमित सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सावन माह में कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में कांवरियों के लिए चाय, बिस्किट, फल, मुरब्बा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जरूरतमंद कांवरियों को दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।


संगठन के विपिन ठाकुर ने बताया कि कांवरियों की सेवा के लिए संगठन के करीब 200 से अधिक सदस्य तन-मन से जुटे हुए हैं। शिविर में कांवरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम के साथ डॉक्टर की भी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि कांवरिया बंधुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संगठन के सदस्य लगातार सेवा में तत्पर हैं।
शिविर में कांवरियों के लिए भोजन और विश्राम से लेकर प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था की गई है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में कांवरियों की सेवा करना उनके लिए सामाजिक और धार्मिक दायित्व के साथ-साथ आत्मिक संतोष का भी विषय है।
इस अवसर पर विक्की सिंह, विपिन ठाकुर, अभिषेक गौतम, अमित सिंह, रौशन कुमार, कृष्णा कांत कुमार सहित शाश्वत सेवा संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे और कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से जुटे रहे।