Advertisement

‘माँ शीतला भवानी’ का फर्स्ट लुक जारी, आस्था के साथ रहस्य और पारिवारिक संघर्ष की झलक

-‘माँ शीतला भवानी’ का फर्स्ट लुक जारी, आस्था के साथ रहस्य और पारिवारिक संघर्ष की झलक

पटना/शालिनी तिवारी।भोजपुरी सिनेमा में धार्मिक और सामाजिक फिल्मों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. की फिल्म ‘माँ शीतला भवानी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। रोशन सिंह, एसआरके म्यूजिक प्रा. लिमिटेड और शानवी म्यूजिक प्रा. लिमिटेड प्रस्तुत इस फिल्म के पोस्टर ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।
फिल्म के फर्स्ट लुक में आस्था के साथ रहस्य, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक संघर्ष की झलक दिखाई गई है। पोस्टर को प्रमुख रूप से लाल रंग में डिजाइन किया गया है, जो फिल्म की कहानी में शक्ति, तनाव और रहस्य के भाव को उभारता है। पोस्टर में दो महिलाओं के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। एक महिला के चेहरे पर दर्द और गंभीरता नजर आती है, जबकि दूसरी की आंखों में किसी छिपे रहस्य और आने वाले संघर्ष का संकेत दिखाई देता है।


पोस्टर के केंद्र में बड़े अक्षरों में ‘माँ शीतला भवानी’ लिखा गया है, जिससे फिल्म का धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष सामने आता है। हालांकि फर्स्ट लुक से यह भी संकेत मिलता है कि कहानी सिर्फ भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार, रिश्तों और सामाजिक परिस्थितियों को भी कहानी में प्रमुखता दी गई है। अब दर्शकों की नजर फिल्म के टीजर और ट्रेलर पर टिकी है, जिससे कहानी को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
फिल्म में आम्रपाली दुबे, अंशुमान सिंह, मणि भट्टाचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा, बीना पांडेय, शिवानी सिंह, काजल श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अनीता ओझा, अंशु तिवारी, सोनी राज, रिंकू आयुषी, रिया गोस्वामी, रीमा पाल, पीयूष दुबे, नन्हे श्रीवास्तव, आशीष माली, रेखा, बीना सोनी और प्रियंशी पांडेय समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म की निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। कहानी और पटकथा सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा की है। संगीत ओम झा और चमन सिंह ने दिया है। गीत आशुतोष तिवारी, शेखर मधुर, राकेश निराला और नृपजीत सिंह ने लिखे हैं।
फिल्म की तकनीकी टीम में डीओपी राज ठाकुर, एसोसिएट गुरजेंट सिंह, संगीतकार कानू मुखर्जी, आर्टिस्ट म्यूजिक असलम सुरती, पोस्ट प्रोडक्शन हमिंग बर्ड वीएफएक्स और साउंड 3 स्टूडियो शामिल हैं। फिल्म के पीआरओ की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा और अलोकतांत्रिक सिंह को दी गई है।