-महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली।सम्वाददाता ।
दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह-सुबह एक महिला के आत्महत्या करने के संबंध में पीसीआर पर कॉल पर सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को जांच में पता चला कि आत्महत्या करने वाली महिला मिजोरम की रहने वाली है जो किशनगढ़ पुलिस थाना में कांस्टेबल के रूप में तैनात थी।
26 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 2 स्थित महरौली के एक घर में किराए पर रहती थी। उसने इसी घर में रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज घटना की जांच शुरू कर दी है।
















