महाराष्ट्र: ओवरटेकिंग के दौरान आपस में टकराईं यात्री बसें, 6 की मौत, कई घायल, बुलढाणा में भीषण हादसा
बुलढाणा।सम्वाददाता।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हासदा हुआ है। दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। 25 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।
स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दोनों बसें निजी ट्रैवल कंपनी की हैं। आमने-सामने की टक्कर के कारण कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है। घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे नागपुर-मुंबई हाईवे पर मलकापुर के पास हुई।
हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ से हिंगोली जा रही थी। दूसरी बस नागपुर से नासिक की ओर जा रही थी। नागपुर से नासिक जा रही बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की और दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं।















