Advertisement

मगध विश्वविद्यालय का कानपुर में उम्दा प्रस्तुति

-सप्त दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मगध विश्वविद्यालय के तरफ कानपुर में प्रस्तुति

गया।धीरज।

11 मार्च से लेकर 17 मार्च के मध्य आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जो छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज इटावा में आयोजित किया जा रहा है,आज इसका समापन हो गया है। इसमें भारत के 12 राज्यों से लगभग 200 स्वयंसेवकों एवं 10 प्रोग्राम ऑफिसर में भागीदारी की है । मगध विश्वविद्यालय के गया कॉलेज, गया की तरफ से इसमें पांच स्वयंसेवको का चयन किया गया है। इस सप्त दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मगध विश्वविद्यालय के तरफ से आर्यन कुमार, अभिजीत सिंह, अमित कुमार, सानू कुमारी और रोशनी कुमारी ने भागीदारी की है।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार की तरफ से चयनित 10 छात्रों में पांच छात्र गया कॉलेज से चुने गए राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बिहार की टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक नृत्य में बिहार टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बिहार के सांस्कृतिक पर्व छठ पूजा ने पूरे शिविर के लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया है। लघु भारत के रूप में उपस्थित स्वयंसेवकों ने छठ पूजा के पर्व को देखा गया है।

स्वयंसेवकों के अच्छे प्रदर्शन पर मगर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार राय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और डॉ सतीश सिंह चंद्र, प्रधानाचार्य गया कॉलेज ,गया ने छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी डा धनंजय धीरज ने दी।