-मंत्री महेश्वर हजारी ने दुर्घटना में घायल पत्रकार से की मुलाकात
सम्वाददाता। समस्तीपुर।
जिले के पूसा प्रखंड क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवपार निवासी बाइक दुर्घटना में घायल पत्रकार अभय कुमार से बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने मुलाकात की एवं कुशल ख्यों लेते हुए जल्दी स्वस्थ होने की बात कही। जानकारी हो कि सेवानिवृत आरएयू पूसा के वरिष्ठ वैज्ञानिक स्व. ब्रजकिशोर ठाकुर के पुत्र हैं पत्रकार अभय कुमार। बतादें कि बीते 2 जनवरी को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त मे घायल हो गये थे। जिसमें पत्रकार अभय कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

जिसकी जानकारी मिलने पर मंत्री महेश्वर हजारी ने प्रगति यात्रा से लौट के क्रम में उनके निजी आवास पर जाकर मुलाकात किया। मौके पर पत्रकार की पत्नी अभिलाषा कुमारी, पुत्री रुचि, सूची, प्रो एससी कुमार, पत्रकार सुभाष कुमार, सहित जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंधीर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ताराचंद्र मेहता, पूर्व मुखिया गीता देवी, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार मेघु, चंद्रशेखर राय, पप्पू कुमार, आदि मौजूद थे।











