Advertisement

मंडल कारा में बंदी दरबार आयोजित

-मंडल कारा में बंदी दरबार आयोजित

समस्तीपुर । गुरूवार को मंडल कारा, समस्तीपुर में जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा (भा.प्र.से.) के द्वारा बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काराधीक्षक प्रशान्त कुमार ओझा, ने जिलाधिकारी का मिथिला पेंटिंग एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ एसके चैधरी एवं चिकित्सा पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह, के अलावा कारा उपाधीक्षक रामानुज कुमार, सहायक अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, रवि कुमार झा, राजीव रंजन पाल, कंचन कुमारी सहित कारा के सभी कर्मी तथा कारा में संसीमित करीब 900 बंदी उपस्थित थे।

इसके पुर्व जिलाधिकारी के आगमन पर सशस्त्र सम्मान गार्ड द्वारा उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बंदी दरबार के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारा में संसीमित बंदियों की समस्याओं को सुना तथा काराधीक्षक को उन समस्याओं के निदान हेतु निर्देश दिया। बंदी दरबार के बाद जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण कारा परिसर का भ्रमण किया और कारा की साफ-सफाई सहित विभिन्न विन्दुओं पर निरीक्षण के दौरान प्रसन्नता व्यक्त की।