Advertisement

भोगेंद्र लाल कर्ण बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक

-भोगेंद्र लाल कर्ण बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक

जनकपुरधाम, मिश्री लाल मधुकर। अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने नेपाल के जनकपुरधाम स्थित नगराईन गांव निवासी भोगेंद्र लाल कर्ण को संगठन का अंतरराष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त किया है। संगठन के अनुसार यह नियुक्ति 29 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजभाई नाथ ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर (M.B.S.) की शिक्षा प्राप्त भोगेंद्र लाल कर्ण लंबे समय से जनकपुरधाम क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने करीब 10 वर्षों तक आकाशवाणी के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन किया। इसके अलावा लगभग तीन वर्षों तक टेलीविजन पर धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए सनातन संस्कृति और धार्मिक विचारों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया।

भोगेंद्र लाल कर्ण जनकपुरधाम की ऐतिहासिक धरोहर दूधमती गंगा के संरक्षण से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। मानवता, प्रकृति संरक्षण और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को महत्व देने वाले कर्ण को संगठन ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है।

अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने उम्मीद जताई है कि भोगेंद्र लाल कर्ण संगठन के नियमों एवं नीतियों का पालन करते हुए उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उनकी नियुक्ति पर जनकपुरधाम वार्ड संख्या 23 के अध्यक्ष राघवेंद्र साह सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।