मोतिहारी। राजन द्विवेदी।
-भूमि विवाद में चली गोली, दंपति जख्मी, पत्नी की हालत गंभीर
मोतिहारी नगर थानाक्षेत्र के अगरवा लाला टोला में भूमि विवाद में आज दिनदहाड़े गोली मारकर एक दंपति को जख्मी कर दिया। जिसमें पति मधुरेश कुमार के हाथ में गोली लगी है। वहीं उनकी पत्नी के पेट में गोली लगी है। जख्मी मधुरेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति देखकर रहमानिया मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। बता दें कि इस मामले में पूर्व में भी हुए विवाद में मधुरेश को मारने की धमकी मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को पीड़ित ने लिखीत रूप से दिया था।













