Advertisement

भागलपुर: विद्यालय के दाता पूरनमल की पुण्य तिथि मनाई गई

-विद्यालय के दाता पूरनमल की पुण्य तिथि मनाई गई

भागलपुर।संवाददाता।

पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी चंपानगर भागलपुर के प्रांगण में विद्यालय के दाता पूरनमल जी की पुण्यतिथि विद्यालय के उपाध्यक्ष मधुसूदन झा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष मधुसूदन झा ,उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र एवं शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पूरनमल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पश्चात विद्यालय के सभी आचार्य आचार्या द्वारा पूरनमल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।


डॉ मधुसूदन झा ने पूरनमल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताते हुए कहा कि पूरनमल जी संघ के कार्यों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किए हैं जो शहर में आज दिख रहा है। पूरनमल जी सबों से मित्रवत एवं पुत्रवत व्यवहार करते थे। समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सहयोग करते थे आज उनकी कमी सिर्फ इस विद्यालय को ही नहीं बल्कि पूरे भागलपुर समाज को है।
शिशु मंदिर प्रभारी राजेश कुमार द्वारा उनके संबंध में कुछ अविस्मरणीय क्षण तो उन्होंने बिताया था उसे साझा किया एवं उनके द्वारा बताया गया इस शहर के जितने भी शिशु मंदिर/विद्या मंदिर भागलपुर विभाग के अंतर्गत चलने वाले हैं उसके विस्तार का कार्य पूरनमल जी के द्वारा ही किया गया था।
अशोक कुमार मिश्र द्वारा आभार ज्ञापन करते हुए कहा गया जब भी ऐसे महानुभावों की पुण्यतिथि मना कर उन्हें याद करते हैं तो उनके जीवन की छाप हमारे अंदर आती है और उनके राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र एवं अन्य आचार्यों द्वारा भी उनके व्यक्तित्व कृतित्व के बारे में कहा गया। इस अवसर पर डॉ मधुसूदन झा, अशोक कुमार मिश्र, राजेश कुमार,अतुल दूबे,मनोज तिवारी ,शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य ,नरेंद्र कुमार ,सुबोध झा, सुबोध ठाकुर ,उपेंद्र प्रसाद साह ,गोपाल प्रसाद सिंह ,दीपक कुमार ,अंजू रानी, सुप्रिया कुमारी ,ललिता झा, रेणु कुमारी ,कविता पाठक उपस्थित थे।