-बोचहां में मुंबई डीआरआई की छापेमारी, ड्रग्स तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। बोचहां थाना क्षेत्र के परंती गांव में मुंबई डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने छापेमारी कर ड्रग्स तस्करी के मामले में आरोपी मो. बासिर हवारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तारी के बाद डीआरआई की टीम आरोपी को लेकर मुजफ्फरपुर सीजेएम की अदालत में पहुंची। वहां उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति दी है।
डीआरआई की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मुंबई में ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले में जांच चल रही है। मामले में डीआरआई की टीम आगे की पूछताछ और जांच करेगी।











