Advertisement

बेनीबाद में 3.3 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

-बेनीबाद में 3.3 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लादौर गांव निवासी महेश राम, पिता गणेश राम के रूप में हुई है।


इस संबंध में बेनीबाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 3.3 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मामले में बेनीबाद थाना कांड संख्या 176/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।