Advertisement

बीपीएससी टीचर ने प्रेमी संग रचाई शादी, अब मांगी सुरक्षा

-बीपीएससी टीचर ने प्रेमी संग रचाई शादी, अब मांगी सुरक्षा

सुपौल: जिले के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका खुशी कुमारी ने प्रेमी गौतम सिंह से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद परिजनों के दबाव और धमकियों के बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिक्षिका खुशी कुमारी, जो दरभंगा की रहने वाली हैं और सुपौल के छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कामत किसनगंज में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी को अपनी मर्जी से शादी की है। हालांकि, अब कुछ लोग उनके माता-पिता को उकसाकर उनके पति और ससुरालवालों पर अपहरण का झूठा आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुशी कुमारी ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें और उनके पति को सुरक्षा दी जाए।

#BPSCटीचर #लवमैरिज #सुपौल #शिक्षिका #ViralVideo