-बिहार में CHO और ANM के पारस्परिक तबादले को मंजूरी, 25 मामलों की सूची जारी; 11 जुलाई तक अनुपालन का निर्देश
पटना। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO) और एएनएम (ANM) के पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) के 25 मामलों को स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों के बीच पारस्परिक तबादलों को मंजूरी दी गई है। इनमें भागलपुर-मुंगेर, भागलपुर-भोजपुर, भागलपुर-पटना, कैमूर-रोहतास, गोपालगंज-सिवान, खगड़िया-बेगूसराय, गया-नालंदा, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण-पश्चिमी चंपारण, भोजपुर-गया, भागलपुर-बांका तथा कैमूर-पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों के मामले शामिल हैं। इसके अलावा पटना जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के बीच भी पारस्परिक स्थानांतरण को स्वीकृति प्रदान की गई है।
cm
राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी संबंधित जिला स्वास्थ्य समितियों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित कर्मियों के सेवा अभिलेखों एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित प्रपत्र के साथ 11 जुलाई 2026 तक अनुपालन प्रतिवेदन राज्य मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन CHO और ANM का नाम स्वीकृत सूची में शामिल है, वे आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने संबंधित जिला स्वास्थ्य समिति अथवा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) से संपर्क कर समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।












