Advertisement

बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट

-बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट

सम्वाददाता। पटना।

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है. इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं.

मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ लाइन पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य होते हुए दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश की ओर जा रही है. जिसका असर राज्य पर पड़ रहा है, जिससे आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों को अपने पशुओं और फसलों की देखभाल करने और सुरक्षित स्थान में शरण लेने की सलाह दी है.