Advertisement

बागमती के बढ़ते जलस्तर से कटरा पीपा पुल ध्वस्त, दर्जनों पंचायतों का आवागमन प्रभावित

-बागमती के बढ़ते जलस्तर से कटरा पीपा पुल ध्वस्त, दर्जनों पंचायतों का आवागमन प्रभावित

मुजफ्फरपुर/कटरा। बागमती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कटरा क्षेत्र का महत्वपूर्ण पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे कटरा प्रखंड की दर्जनों पंचायतों के लोगों के सामने यातायात का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। तेज बहाव और नदी के दबाव के कारण पीपा पुल को नुकसान पहुंचा और अंततः यह ध्वस्त हो गया।पीपा पुल के बीच के हिस्सों में पानी ने ज्यादा दबाब बना दिया।गाड़ियों का परिचालन तत्काल बन्द है।विकल्प के अभाव में पैदल लोग पार उतरते दिख रहे हैं। पुल बंद होने से हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है तथा दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


पीपा पुल के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाड़ियों का परिचालन होता है। छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और व्यवसायी आवागमन करते हैं। पुल ध्वस्त होने के बाद लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं मरीजों और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों को शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में तत्काल कार्रवाई तक रुकना पड़ेगा।
स्थानीय लोगों की निगाहें आवागमन बहाल करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं।