संवाददाता। बांका।
चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बांका) में विद्या भारती विद्यालय की जिला स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 20 जनवरी 2023 को केशव सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम मर्चा- मर्ची रोड, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय “समिति सह स्वावलंबी पूर्व छात्र सम्मेलन” में बांका जिले के सभी विद्या भारती विद्यालयों की सहभागिता हेतु विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में विद्या भारती विद्यालय के बांका जिले के तीनों संकुलों (सुईया, बौंसी व बांका) के सभी संकुल व सह संकुल प्रमुख एवं 20 प्रधानाचार्यों की उपस्थिति हुई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर विभाग प्रमुख माननीय श्री विनोद कुमार ने की ।

बैठक की शुरुआत विभाग प्रमुख माननीय विनोद कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगत प्रधानाचाचौं व अतिथियों का स्वागत बाँका संकुल प्रमुख व चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बाँका) के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। आगत अतिथियों का बांका के सह संकुल प्रमुख श्री संतोष आनंद द्वारा करवाया गया।












