Advertisement

बन्दरा में भी शान से फहराया गया तिरंगा

-बन्दरा में भी शान से फहराया गया तिरंगा

मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। बन्दरा प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख रिंकी कुमारी के द्वारा झंडा फहराया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने झंडा तोलन किया। इसी तरीके से प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईओ प्रेमलता सिन्हा ने बीडीओ आमना वसी एवं मौजूद अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ झंडा फहराया। पीएचसी बन्दरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद द्वारा झंडात्तोलन किया गया। हत्था थाना पर थाना अध्यक्ष शशि रंजन के द्वारा समारोहपूर्वक झंडा फहराए गए।

पियर थाना पर थाना अध्यक्ष पंकज यादव के द्वारा झंडा फहराया गया। इस दौरान बन्दरा बीडीओ आमना वसी, सीओ अंकुर राय, उपप्रमुख उमेश राय सहित पंचायती राज एवं विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद थे। बिहार पुलिस के सुरक्षा बलों के द्वारा झंडा को सशस्त्र सलामी दी गई। झंडा तोलन के मौके पर क्षेत्र में उत्साह उमंग का माहौल देखा गया। विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।पिपरपतिया-बन्दरा उर्दू मध्य विद्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मो. गाजी शाहनवाज एवं सीनियर जर्नलिस्ट दीपक कुमार तिवारी ने शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति में झंडा फहराया। लोगों में देशभक्ति के प्रति अदम्य उत्साह का माहौल देखा गया। पंचायत कार्यालयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा झंडात्तोलन किए गए।