Advertisement

बन्दरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एईएस विशेष निगरानी निरीक्षण

-बन्दरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एईएस विशेष निगरानी निरीक्षण

-कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी
-विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बन्दरा में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) विशेष निगरानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार एवं शशिकांत सिंह (एसएमसी यूनिसेफ) द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एईएस वार्ड समेत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई और सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में वीआईटी-ई एवं वीआईटी-सी ड्रॉप्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सभी दवाइयों को क्रमवार ढंग से व्यवस्थित करने पर बल दिया गया।

वहीं आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) कार्यक्रमों के तहत आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम को अपने दैनिक एवं साप्ताहिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।
वहीं प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले मेडिकल प्रैक्टिशनरों से प्रतिदिन इलाज किए गए बच्चों की जानकारी प्राप्त कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करने को भी कहा गया।
स्कूल स्तर पर आयोजित प्रभात फेरी कार्यक्रमों की रिपोर्ट संकलित कर उसे केंद्र तक पहुँचाने को कहा गया।


वहीं समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के तहत बीमार बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर उचित इलाज एवं पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
इस दौरान प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स मीटिंग का अनिवार्य आयोजन एवं उसमें स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा को भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान ऑन ड्यूटी स्टाफ (जीएनएम) से दवाइयों के सही रख-रखाव एवं उनके उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई।
चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, एईएस वार्ड इंचार्ज एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी आदि उपस्थित रहे।