-प्रखण्ड जदयू की बैठक में प्रभात किरण का एलान,आभियान चलाकर भ्रष्ट पदाधिकार्यो की शिकायत सरकार से की जाएगी
दीपक। बन्दरा।
जनता दल यू बंदरा प्रखंड की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में रामपुर दयाल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गायघाट विधान सभा प्रभारी दिनेश दास तांती ने कहा कि नई प्रखंड कमिटी बहुत ही ऊर्जावान है और पार्टी को हर बूथ पर मज़बूत किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि 2024 में केंद्र की सत्ता से भाजपा का सफाया तय हो गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्ण विपक्ष एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रखंड की मज़बूत कमिटी के नेतृत्व में आभियान चलाकर भ्रष्ट पदाधिकार्यो की शिकायत सरकार से की जाएगी। बैठक में प्रखण्ड कमिटी के नवचयनित पार्टी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान प्रखंड प्रभारी अभिषेक कुमार,जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, केदार मेहता, जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,पूर्व उप प्रमुख दिनेश राय, राम नरेश साह, गुड्डू मिश्र,नवी हसन, मो कलाम, मिडिया प्रभारी धनंजय भारती, राकेश राय, शम्भू सिंह, अखिलेश ठाकुर, अनिता देवी, धर्मेन्द्र सहनी, रंजीत चौधरी, अक्लु सहनी, महेश राय आदि ने अपने विचार रखे।












