-बन्दरा के रामपुरदयाल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत कार्यालय पर बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां प्रखंड के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की स्थिति से उपस्थित जनसमूह को अपडेट कराया। उनसे जुड़ी योजनाओं की अद्यतन जानकारी लोगों को दिए गए। योजनाओं के लाभ लेने के तरीकों को समझाया गया और इससे लाभान्वित होने वाले वर्गों के बारे में बताया गया। वही इस योजना से जुड़ी हुई जन समस्याओं को भी आमजनों से सुना गया।जनसुझाव लिए गए।

इस दौरान छोटे-छोटे मामलों की ऑन स्पॉट निराकरण भी किये गईं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बेहतर स्वास्थ्य तथा चिकित्सा व्यवस्थाओ पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का मॉनिटरिंग एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी कर रही थी। बीडीओ ने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें सभी विभागों के पंचायत एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद हैं।












