Advertisement

बधाई! वैभव रंजन ने अपने टैलेंट से मुंगेर का नाम किया रौशन

-वैभव रंजन ने अपने टैलेंट से मुंगेर का नाम किया रौशन

मुंगेर।सम्वाददाता।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलोजी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत सर सी वी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस में मुंगेर की प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का छाप छोड़ा है।

जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के छात्र एवं बेलन बाजार निवासी गृहिणी सुजाता कुमारी व जनता उच्च विद्यालय तौफिर दियारा के शिक्षक पंकज रंजन के पुत्र वैभव पंकज ने इस प्रतियोगिता में पूरे जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है। छात्र के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने वंदना सभा में छात्र को मैडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वैभव रंजन बचपन से ही मेधावी रहा है और वह अपने अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन में भविष्य की राह सवारने की ओर अग्रसर है।

आगे उन्होने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में कक्षा 9 में अध्ययनरत रहते हुए वैभव रंजन के साथ इस सफलता के अलावा भी अनेक सफलताएँ जुड़ी हुई हैं। वह साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंम्पियाड में विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं राज्य में 41 वाँ स्थान, नेशनल साइंस ओलंम्पियाड में विद्यालय स्तर पर तीसरा तथा जिला में पाँचवा स्थान, एन सी आर टी, विज्ञान भारती एवं विज्ञान परासर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन में विद्यालय एवं जिला स्तर पर प्रथम तथा राज्य में 22 वाँ स्थान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार मैथेमेटिकल सोसायटी द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स में विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं जिला में द्वितीय स्थान तथा यूनिफाईड काउंसिल द्वारा आयोजित नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा में विद्यालय में प्रथम तथा राज्य में 7वाँ स्थान प्राप्त किया है।
मौके पर उप प्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा सहित विद्यालय के समस्त छात्र एवं आचार्य उपस्थित थे।