-प्रोटीन कंडोम के ऐलान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी हंसी और बहस
पटना/नई दिल्ली:फिटनेस की दुनिया में जहां अब तक प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा होती रही है, वहीं अब एक ऐसा दावा सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। भारतीय फिटनेस ब्रांड Beast Life ने कथित तौर पर दुनिया का पहला “प्रोटीन कंडोम” लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस खबर ने लोगों को पहले हैरान किया, फिर सोशल मीडिया पर मज़ाक और मीम्स की बाढ़ ला दी।
इस ब्रांड की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस एंथुज़ियास्ट Gaurav Taneja ने की है, जो पहले से ही अपने हेल्थ और सप्लीमेंट्स से जुड़े कंटेंट के लिए चर्चित हैं। हालांकि इस बार उनका यह नया प्रयोग लोगों के बीच चर्चा और विवाद दोनों का कारण बन गया है।

Instagram पर जैसे ही इस प्रोडक्ट का ऐलान किया गया और कैप्शन में लिखा गया—“We’re coming to upgrade your night performance”, वैसे ही यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे फिटनेस का नया ट्रेंड बताया, तो किसी ने इसे सिर्फ़ मार्केटिंग का मास्टरस्ट्रोक करार दिया।
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा, “अब हर चीज़ में प्रोटीन डालोगे क्या?” तो दूसरे ने मज़ाक करते हुए पूछा, “ये व्हे प्रोटीन है या केसिन?” वहीं कई लोगों ने इसे महज़ एक प्रैंक या वायरल मार्केटिंग स्टंट बताया।
हालांकि, अभी तक इस प्रोडक्ट की वास्तविकता को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यह सच में कोई नया इनोवेशन है या फिर सिर्फ़ चर्चा बटोरने की रणनीति—इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
फिलहाल इतना जरूर है कि इस अनोखे ऐलान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस “प्रोटीन वाले राज” को लेकर हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं।












