-प्रेमिका की बेटी पर थी प्रेमी की बुरी नजर, अपनी बेटी का इज्जत बचाने के लिए हुआ मां होने का एहसास, उठाया यह खतरनाक कदम
सम्वाददाता। पटना/बांका।
पंजाब के मोहली से प्रेमी की हत्या कर नाबालिग पुत्री के साथ फरार महिला को कानपुर सेंट्रल से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार महिला कौशलपुर गांव के मंटू दास की पत्नी रूबी देवी है । जबकि महिला का प्रेमी फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के अमाटीकर गांव का आशीष कुमार था।
घटना की सूचना मिलने पर पति मंटू दास ने बताया कि वह पत्नी रूबी देवी से छह माह संपर्क में नहीं है। बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह पत्नी रूबी के साथ दिल्ली मजदूरी करने गया था । दो -तीन महीना बाद वह वापस घर चला आया। इसी बीच वह आशीष कुमार के संपर्क में आ गई। जिसको लेकर वह कौशलपुर गांव भी आई थी। जहां सभी को अपना भाई बताती थी। एक दिन दोनों को घर में ही आपत्तिजनक अवस्था में देख कर गांव के लोगों में मारपीट किया।

इसके बाद वह पत्नी को बच्चे की दुहाई देकर समझा बुझाकर शांत किया। फिर दोनों दिल्ली भी गये।
छह माह पूर्व पत्नी रूबी देवी नाबालिग पुत्री के साथ गांव आई। लेकिन उसमें किसी प्रकार का सुधार नहीं पाया। और वह आशीष को अपने घर आने-जाने से मना कर दिया । लेकिन उसी दिन सुबह नाबालिग पुत्री के साथ घर छोड़ कर चली गई। जिसके बाद से उसे कुछ जानकारी नहीं था । घटना की जानकारी उसे रिश्तेदार से सुबह मिली थी । बताया कि उसे तीन पुत्री एवं दो पुत्र है । जिसमें से दो पुत्री का शादी हो चुकी है । दस दिन पूर्व ही एक पुत्र का भी शादी हुआ है ।
ज्ञात हो कि ऐसी ही घटना छह माह पूर्व ही कौशलपुर गांव के अंजन दास की दिल्ली में प्रेमिका द्वारा निर्मम हत्या कर दिया था । घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों की मंटू दास के घर भीड़ लग गई।
















