-पूसा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
पूसा, 29 जून 2025.
30 जून से पूसा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा-माले के बैनर तले प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर धोबगामा पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत सचिव उषा देवी एवं पर्यवेक्षण भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।

माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने बताया कि प्रखंड के पंचायतों में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं, मनरेगा की योजनाओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रखंड कमिटी के निर्णय से प्रस्तावित है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बैठक में बिराजी दास, सेवक पासवान, बिजली ठाकुर, सीता देवी,रंजू देवी, गीता देवी, रेखा देवी,सिंधु देवी, फूलो देवी,बबिता देवी,अनिता देवी, रतन देवी, सरिता देवी आदि शामिल थे।










