Advertisement

पूसा थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित थाना अध्यक्ष ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद

-पूसा थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित थाना अध्यक्ष ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद

-राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि पत्रकारों ने लिया बैठक में हिस्सा।

रामजी कुमार।
पूसा/समस्तीपुर। जिले के पूसा थाना परिसर में सरस्वती पूजा, शबे बरात, और महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक मैं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के माननीय मुखिया, सरपंच, पार्टी के प्रमुख, समाजसेवी एवं पत्रकारों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम नए थाना अध्यक्ष ने आगंतुक अतिथियों से अपना परिचय दिया एवं परिचय लिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हम आप सबों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं एवं आप लोगों के सहयोग से संपूर्ण थाना क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव के माहौल को बनाएंगे।

अपना नंबर सार्वजनिक करते हुए किसी भी तरह के सूचना और सहयोग के लिए अपने आप को तत्पर बताया। आगंतुकों ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध साथ ही लाइसेंस लेने की बात कही गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान बिरौली घाट एवं सड़कों पर पुलिस पुलिस बल को शांति एवं सुरक्षा के दृष्टि में रखते हुए लगाया जाएगा। मौके पर मुखिया राजीव कुमार, आशुतोष चौधरी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सुमन, सरपंच अनीता राम, मनीष कुमार, माले नेता महेश कुमार पंचायत समिति नीरज कुमार, साहित्य दर्जनों की संख्या में समाजसेबि और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।