-पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने किया मन्नालाल स्वीट्स एंड वेंचर का शुभारंभ
अनूप।पटना।
पटना के सगुना मोर इलाके में ददन हांडी मटन के बगल वाली मौर्या पथ में मन्नालाल स्वीट्स एडवेंचर का शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। जिन्होंने रेस्टोरेंट्स स्वीट शॉप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख अमर गुप्ता समेत कई गण्यमंजन उपस्थित थे आयोजित समारोह में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद विधायक संजीव चौरसिया नितिन नवीन नवाज अहमद समेत दर्जनों गण्यमान पहुंचे थे। बिहार के युवा उद्यमियों के द्वारा प्रारंभ इस नए प्रोडक्ट बेस रेस्टोरेंट स्वीट शॉप का यह पहला आउटलेट खुला है जिसमें विश्व स्तरीय मिठाइयों के साथ ही साथ शुद्ध शाकाहारी देसी विदेशी व्यंजनों की व्यवस्था भी एक छत के नीचे की गई है।

होम डिलीवरी के सुविधा के साथ ही साथ नवरात्र के लिए स्पेशल व्यवस्था भी यहां है स्थानीय लोगों को डिस्काउंट कूपन की सुविधा भी दी गई है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार के युवा बेहतर काम कर रहे हैं। बिहार के नए युवा उद्यमी कहीं नौकरी करने के बदले दूसरे को नौकरी दे रहे हैं उसी कड़ी में मन्नालाल जैसे ब्रांड को बिहार से शुरू करना एक साहसिक कदम है और जितनी बढ़िया यहां व्यवस्था है उसे लोगों का आकर्षण भी इस ब्रांड के तरफ बढ़ेगा।












