मोतिहारी। राजन द्विवेदी
– जी टीवी के पत्रकार पर जान लेवा हमला, एनयूजे ने की कड़ी भर्त्सना, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार की मांग
पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल क्षेत्र के जी टीवी पत्रकार प्रभात कुमार रंजन पर जान लेवा हमला हुआ है। जिन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बारह वर्षीय पुत्र अविरल आनंद को अपहरण करने की कोशिश की गई है। जिसे बचाने के क्रम में 7 की संख्या में आए लोगों ने पत्रकार प्रभात कुमार रंजन एवं उनकी धर्मपत्नी को पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। जिन्हें तत्कालीन उपचार के लिए चकिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वही चकिया रेफरल अस्पताल ने उन्हें गंभीर हालात को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है।


सूचना पर एनयूजे के जिला संयोजक राजन द्विवेदी, एनयूजे के पदाधिकारी सत्यप्रकाश मनोरंजन ने अस्पताल में पहुंच कर इलाज की समुचित व्यवस्था कराते हुए घटना की निंदा किए। साथ ही पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किए। मौके पर एनयूजे के पदाधिकारी नरेन्द्र झा, एनयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कौशिक, प्रदेश कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार यति, जिला सह संयोजक सुधांशु पांडेय, एनयूजे के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार उमेश गिरी, सहायक संयोजक वरीय पत्रकार रत्नेश कुमार, पत्रकार विवेक कुमार, सचिन मिश्रा, चंपारण वेलफेयर सोसायटी के सचिव अरुण तिवारी सहित अन्य पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से कारवाई की मांग की है।















