Advertisement

नेपाल: संघ के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

-संघ के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

नेपाल प्रहरी श्रीमती संघ के 39वां बार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को जनकपुरधाम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । नेपाल प्रहरी श्रीमती संघ मधेश प्रदेश के कोषाध्यक्ष शर्मिला पोखरेल की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि धनुषा के प्रमुख जिलाधिकारी काशी राज दाहाल थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है।आपके दिये रक्त से किसी का जीवन बचता है। इससे शरीर पर कोई प्रतिकुल प्रभाव नहीं पड़ता है।

कार्यक्रम में मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायव महानिरीक्षक जनक भट्टराई, नेपाल मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय जनकपुर का प्रमुख प्रहरी उपरिक्षक , ध्रुव राज राउत,मधेश प्रदेशप्रहरी कार्यालय जनकपुर का वरिष्ठ उपरिक्षक प्रवीण पोखरेल,धनुषा काप्रहरी उपरिक्षक विश्व राज खड़का सहित कई गणमान्य लोग um उपस्थित थे। नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल सहित 59लोगो ने रक्तदान किए। सभी को संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।