Advertisement

नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ का केन्द्रीय महाधिवेशन जनकपुरधाम में संपन्न

-नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ का केन्द्रीय महाधिवेशन जनकपुरधाम में संपन्न

✍🏻 जनकपुरधाम। मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ का केन्द्रीय महाधिवेशन शनिवार को गायत्री सेवा सदन, जनकपुरधाम के सभाकक्ष में अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
इस महाधिवेशन में पूर्व गृह मंत्री भरत साह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में भरत साह ने कहा कि—

> “मधेश प्रदेश में वैश्य समाज की जनसंख्या सर्वाधिक है, लेकिन संगठन और एकता की कमी के कारण समाज राजनीतिक भागीदारी में पिछड़ रहा है। यदि हम संगठित होकर आगे आएं, तो किसी भी क्षेत्र में हम पीछे नहीं रहेंगे।”

 

उन्होंने बैश्य समाज से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं, दहेज प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता लाएं।

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं जसपा पार्टी की विधायक सुरीता कुमारी साह ने नेपाल सरकार से वैश्य आयोग के गठन की मांग की और कहा कि यह समाज की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के लिए आवश्यक कदम है।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर लाल किशोर साह, राम बाबू साह, श्याम साह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विचार व्यक्त किए और वैश्य समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर मंथन किया।

महाधिवेशन में देश भर से नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
यह आयोजन वैश्य समाज को एकजुट कर संगठनात्मक सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना के नवयुग का संदेश लेकर आया।