Advertisement

नेपाल: मेयर ने किया क्रिकेट मैच का उद्घाटन

-क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 20स्थित रूपैठा में रुपैठा प्रीमियम लीग द्वारा शुक्रवार से 20/20क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।इस टूर्नामेंट का उद्घाटन जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने फीता काटकर किया। रुपैठा प्रीमियम लीग के कप्तान पारस कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मेयर मनोज कुमार साह नेकहा कि पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेल भी जरूरी है।इससे शरीर मजबूत होता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।मेयर साह ने कहा कि संशाधन अभाव के बाबजूद रूपैठा प्रीमियम लीग द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया है।यह अपार खुशी की बात है। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका भी इस रूपैठा प्रीमियम लीग को आर्थिक मदद करेगी।

इस 20/20क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ क्रिकेट टीम भाग ले रही है। उद्घाटन मैच लक्ष्मीनारायण तथा देवपुरा के बीच खेला जा रहा है।प्रथम विजेता को 15हजार नगद तथा शील्ड , उप विजेता को 7हजार नगद तथा शील्ड प्रदान कीजाएगी।इसी तरह मैं आफ द मैच तथा मैच आप द सीरीज कोभी पुरस्कार दी जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के नेता सुरेन्द्र साह,राम किशुन महतो,जगत नारायण झा, राजीव मंडल,राम बाबू महतो ,सत्य नारायण भंडारी,महंत महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साम्राज्य नेपाली ने किया।