Advertisement

नेपाल: मधेश के दुसरे मुख्यमंत्री सरोज यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

-मधेश के दुसरे मुख्यमंत्री सरोज यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

मधेश प्रदेश के दुसरे मुख्यमंत्री के लिए जसपा पार्टी के संसदीय दल के नेता सरोज यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गवर्नर हरि शंकर मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने भोजपुरी भाषा में शपथ लीं। इसी तरह नेकपा एमाले से सरोज कुमार यादव ने मैथिली तथा जसपा के संजय यादव ने मैथिली में शपथ ली। जनमत पार्टी से मंत्री बने बसंत कुमार कुशवाहा ने मधेशी भाषा में शपथ ली। माओवादी केन्द्र की ओरसे गृह तथा संचार मंत्री भरत साह मंच पर मौजूद थे लेकिन माओवादी केन्द्र की ओरसे आज कोई शपथ नहीं ली है।

मंच पर जसपा के अध्यक्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सोनल, एमाले नेता राम चंद्रमंडल सहित अन्य नेता मौजूद थे।
लोसपा संसदीय दल के नेता अभिराम शर्मा, बिधायक जयनूल राइन, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई बिधायक तथा मेयर तथा प्रदेश सचिवालय के सचिव तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।