-मंत्री बनने पर राप्रपा के नेताओं ने दी बधाई
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के राजेन्द्र लिंगदेन को उप प्रधान मंत्री तथा तथा ऊर्जा जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्री बनने सहित ध्रुब बहादुर प्रधान को कानून, बिक्रम पांडेय को शहरी विकास तथा दीपक सिंह को उर्जा राज्य मंत्री बनने परराप्रपा के नेता तथा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

पार्टी के मधेश प्रमुख राम प्रताप साह (भोला), प्रदेश सांसद (बिधायक) कंचन बिच्छा साह, राप्रपा के पूर्व केन्द्रीय सदस्य तथा ट्रेड यूनियन के सदस्य नथुनी लाल दास,केन्द्रीय सदस्य राम नारायण साह धनुषा जिला अध्यक्ष राम चंद्र यादव, उपाध्यक्ष राम नारायण ठाकुर, केन्द्रीय सदस्य मुन्ना झा, क्षेत्रीय अध्यक्ष असर्फी झा सहित कई नेताओं ने संयुक्त प्रेस बिज्ञप्ति जारी कर बधाई तथा शुभकामना दी है। सभी मंत्री अपने बिभाग को दायित्व अच्छा से निर्वाह करें। ऐसी आशा भी की है।












