Advertisement

नेपाल: जंगली जानवर को नियंत्रित करने तथा किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग

-जंगली जानवर को नियंत्रित करने तथा किसानों को फसल क्षति की मांग प्रभु साह ने सरकार से की

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जंगली जानवर को नियंत्रित करने तथा किसानों को फसल क्षति पूर्ति की मांग सरकार से की हैं। पूर्व मंत्री तथा आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह ने देवाही गओनआहई नगरपालिका के टिकुलिया -पिपरा,गोनाही तथा धरहरी में दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व के अवसर पर आयोजित शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही है।

उन्होंने कहा कि रौतहट जिला के सभी गांवों में नीलगाय, जंगली सूअर,बंदर किसानों को करोड़ों रूपए की फसल को क्षति कर रहे हैं। सरकार इन जानवरों को नियंत्रित करें तथा किसानों को क्षति फसलों का मुआवजा दें। उन्होंने आगे कहा कि भंसार का 45प्रतिशत कमीशन बंद हो। कालाबाजारी सामान सशस्त्र प्रहरी बल द्वारा पकड़ने पर इनको इनाम स्वरूप दिया जाता है।इससे आम नागरिक परेशान हो रहा है।