-नाबालिक प्रेमी-प्रेमिका की अन्तर्जातीय शादी को लेकर लोगों में नाराजगी
-प्रेमिका समस्तीपुर के चकमेहशी एवं प्रेमी हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव का
-गैरकानूनी शादी पर गांव वालों का एतराज
मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।
हत्था थाना क्षेत्र के गांव में अंतरजातीय नाबालिक लड़का-लड़की के शादी करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर दोनों समुदाय के स्वजनों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि अंतर्जातीय नाबालिक लड़की पड़ोसी समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।उसके माता-पिता नहीं हैं। वह अपने ननिहाल में रहती थी। वहीं प्रेमी हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव का है।दोनों ने समुदाय एवं धर्म के विपरीत एक मंदिर में शादी कर ली।
इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों में नाराजगी है। मामले से संबंधित तस्वीर भी सोशल मीडिया वायरल हो रही है। शादी के बाद प्रेमिका को लेकर प्रेमी युवक अपने गांव स्थित घर पहुंचा, जहां लोगों के विरोध और नाराजगी के बीच युवक फिर से प्रेमिका को लेकर गायब हो गया। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी है। हालांकि संदर्भित मामले की लिखित शिकायत किसी पक्ष द्वारा पुलिस से नहीं की गई है। स्थानीय हत्था थाना की पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इनकार किया है।











