Advertisement

देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार चला रही कई योजनाएं : राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::

-देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार चला रही कई योजनाएं : राधामोहन सिंह

-किसान गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पौधे वितरित

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह अरेराज हाई स्कूल एवं कृषि विज्ञान केन्द्र,पिपराकोठी द्वारा अनुसूचित जाति उप परियोजना अन्तर्गत आयोजित किसान गोष्ठी में सम्मिलित हुए।
श्री सिंह उक्त किसान संगोष्ठी में सम्मिलित हो कर सभा को संबोधित किया एवं पौधा का वितरण किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि देश के अन्नदाताओं की आय बढ़ सके।


उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और आय को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि किसान फसल उत्पादन और फसल की गुणवत्ता को बढ़ाएं। तभी जाकर किसानों की आमदनी बढ़ेगी। ऐसे में किसानों को इस समस्या से निकालने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाता रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश के किसानों को सशक्त बनाना है। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।