दुर्गा पूजा दशहरा पर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग प्रतिनियुक्ति
-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
-रोस्टर वाइज लगी डिवटी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने वरीय चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में दुर्गा पूजा दशहरा के अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग प्रतिनियुक्ति की है। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बन्दरा के द्वारा पत्र भी जारी किया गया है।

जिसके अनुसार डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ रश्मि कुमारी, डॉ. पीयूष कुमार सिंहा, डॉ. पंकज कुमार,डॉ. कुमारी स्नेहा, डॉ. दीपक सिद्धार्थ के साथ एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।













