Advertisement

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर रेल थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट

-दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर रेल थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट

-स्टेशन पर स्निफर डॉग से की जा रही विशेष चेकिंग

मुजफ्फरपुर। दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर रेल जिला के सभी रेलवे थानों की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन परिसर में स्निफर डॉग स्क्वाड की मदद से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

रेल एसपी के निर्देश पर सुरक्षा बल लगातार यात्रियों के सामान, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और पार्किंग एरिया में सघन जांच कर रहे हैं। संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे पुलिस कर्मी को दें।

#MuzaffarpurNews #RailwaySecurity #HighAlert #DelhiBlast #SnifferDogChecking #GRPMuzaffarpur #RailwayAlert