Advertisement

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में हाई अलर्ट — शहर के हर कोने में पुलिस का सख्त पहरा

-दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में हाई अलर्ट — शहर के हर कोने में पुलिस का सख्त पहरा

-कदम कुआं से लेकर पटना जंक्शन तक चौकसी बढ़ी, GRP–RPF की संयुक्त रेड जारी

पटना। संवाददाता।

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके के बाद बिहार की राजधानी पटना में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। धमाके में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि के बाद पटना पुलिस ने शहर के अंदर सुरक्षा का घेरा और भी टाइट कर दिया है।

कदम कुआं, कोतवाली, मीठापुर समेत भीड़भाड़ वाली गलियों में तेज़ पुलिस पेट्रोलिंग जारी है। हर गली-नुक्कड़ पर बैरिकेडिंग, वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कांस्टेबल से लेकर सीनियर अफसर तक सड़कों पर उतर आए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पटना जंक्शन पर GRP और RPF की संयुक्त रेड पूरी व्यवस्था के साथ चल रही है। बम स्क्वॉड तैनात हैं, मेटल डिटेक्टर चालू हैं और ATS टीम हाई अलर्ट मोड में है। यात्रियों के बैग, झोले और लगेज की बारीकी से जांच की जा रही है।


RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल और GRP थानेदार राजेश सिन्हा खुद मौके पर मौजूद हैं। उनका कहना है — “यह सिर्फ एहतियाती कदम नहीं, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ सख्त सुरक्षा कवच है।”

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। हर यात्री की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। CCTV फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग और डॉग स्क्वॉड की पेट्रोलिंग लगातार जारी है।

दिल्ली का धमाका भले वहां की राजधानी में हुआ हो, लेकिन उसकी गूंज पटना तक सुनाई दे रही है। बिहार का पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। फिलहाल पटना में कानून-व्यवस्था अलर्ट मोड पर है—जहां जरा सी चूक, एक बड़े खतरे में तब्दील हो सकती है।

 

#पटना_हाईअलर्ट #दिल्ली_ब्लास्ट #सुरक्षा_कवच #पटना_पुलिस #GRP_RPF_रेड #ATS_अलर्ट #LawAndOrder