Advertisement

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता होंगी अगली सीएम

-दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता होंगी अगली सीएम

नई दिल्ली | ब्यूरो – लंबे मंथन के बाद आखिरकार रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। बुधवार शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। अब वे एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी, जिसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। इसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

हरियाणा से दिल्ली तक का सफर:

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ। उनके पिता एसबीआई बैंक में मैनेजर बने, जिसके बाद 1996 में उनका परिवार दिल्ली आ गया। उन्होंने अपनी स्कूली और विश्वविद्यालयी शिक्षा दिल्ली में पूरी की और छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं।

रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं और विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान रह चुकी हैं। वे शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी हैं और तीन बार दिल्ली नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 30,000 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

#DelhiCM #RekhaGupta #NewLeadership #BJP #DelhiPolitics