Advertisement

तेज आंधी-बारिश में 100 फीट ऊंचा विशाल पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

-तेज आंधी-बारिश में 100 फीट ऊंचा विशाल पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

मुजफ्फरपुर। बीती रात तेज हवा और बारिश के दौरान पुरानी मोतिहारी मेन रोड पर आज़ाद ट्रांसपोर्ट के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि यह पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था और इसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट थी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आंधी और लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते वह सड़क किनारे धराशायी हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू कराया गया।

लोगों ने प्रशासन से पुराने और जर्जर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।