Advertisement

तीन दिन बाद भी पेट्रोल पंप लूट व हत्या के अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

-तीन दिन बाद भी पेट्रोल पंप लूट व हत्या के अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर

जिले के डुमरियाघाट धाना क्षेत्र में एनएच 28 के सरोतर चवर में स्थित मां हाइवे पेट्रोल पंप पर बीते मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे नोजल मैन से 33 हजार रुपए लूटने के बाद नोजल मैन की गोली मारकर हत्या मामले में तीन दिन बाद भी अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। जबकि पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल कर किसी नतीजे पर नहीं दिख रही है। जबकि इस पेट्रोल पंप पर बीते पांच जनवरी को भी अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। उक्त लूट मामले के उद्भेदन में भी पुलिस अब तक नाकाम रही है। इस मामले में पंप संचालक सरोतर गांव निवासी उमाकांत ठाकुर ने बताया कि रुपए लूट और हत्या की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। उन्होंने बताया के उनके नोजल मैन दुर्गा राय रात्रि डियूटी में थे।

अहले सुबह करीब तीन बजे अपराधियों ने पहले उनसे जबरन उनसे पंप आफिस से 33 हजार रुपए लूट लिया। वहीं उनके विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इसकी सूचना मिलते ही मैंने घर से ही डुमरियाघाट थाना पुलिस को दी। पुलिस भी करीब चार बजे पंप पर पहुंच गई। जिसके बाद जख्मी नोजल मैन को इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि इसी बीते 5 जनवरी 2023 को भी अपराधियो ने दिन के करीब चार बजे नॉजल मैन को पंप के कार्यालय में बन्द करके रुपया लूट लिया गया था। जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। वहीं सीसी टीवी फुटेज उपलब्ध होने के बाद भी पुलिस ने सही अनुसंधान नहीं की जिसके परिणाम स्वरूप यह दूसरी घटना को भी अपराधियों ने अंजाम दे दिया।