Advertisement

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा बंदरा पश्चिमी मंडल ने दी श्रद्धांजलि

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा बंदरा पश्चिमी मंडल ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बंदरा पश्चिमी मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, एकात्मता और जनसेवा का विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर देश की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में मंडल महामंत्री मनीष झा, ओमप्रकाश सहनी, राजू त्रिवेदी, मुकुंद ठाकुर, मनोज कुमार, बीरेंद्र पासवान, धनंजय ठाकुर व्यास, उपेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।