Advertisement

डुमरिया घाट में बस से 10 करोड़ की चरस बरामद, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

-डुमरिया घाट में बस से 10 करोड़ की चरस बरामद, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट इलाके में एक बस से करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद की है। इस मामले में केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी राजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, चरस की खेप नेपाल के रास्ते भारत लाई गई थी। इसे बिहार के रास्ते गुजरात पहुंचाने की योजना थी। तस्करी के लिए बस का इस्तेमाल किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने डुमरिया घाट में बस को रोककर तलाशी ली, जिसमें चरस की खेप बरामद हुई। हालांकि, जब्त मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित डीआरआई के जोनल कार्यालय लाया गया, जहां उससे कई घंटे पूछताछ की गई। एजेंसी नेपाल से जुड़े सप्लायरों, बिहार में स्थानीय नेटवर्क और गुजरात तक खेप पहुंचाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है।
आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीआरआई मामले में आगे की जांच कर रही है।