Advertisement

सिरहा में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत; इलाके में शोक

-सिरहा में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत; इलाके में शोक

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के सिरहा जिले में शुक्रवार को ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चोहरवा-सिरहा सड़क खंड पर सिरहा नगरपालिका-11 के भलुवाही में हुआ।
मृतकों की पहचान सिरहा नगरपालिका-22 निवासी 22 वर्षीय अमरेश कुमार यादव और गोलबाजार नगरपालिका-10 निवासी 20 वर्षीय श्रीदेव यादव के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे।


जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चोहरवा से सिरहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सिरहा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।