Advertisement

ठंड के बीच बिहार में दूसरे चरण के निकाय चुनाव में ख़ूब पड़े वोटिंग

-बिहार में दूसरे चरण के निकाय चुनाव में कुल 57.17% वोटिंग,छपरा में पोलिंग बूथ पर बवाल

 

संवाददाता। पटना।

बिहार में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच 57.17% मतदान हुआ। 5 पार्षद पदों के पद के चुनाव उम्मीदवार की मृत्यु के कारण नहीं हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई। राजधानी पटना में शाम 5 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें 36% पुरुष तथा 33% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छपरा के मशरक नगर पंचायत के कर्मचारी भवन मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर है। प्रत्याशी के साथ मारपीट व बूथ कब्जे को लेकर रोड जाम कर दिया। हंगामा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। वहीं मशरक में ही पूर्व उप प्रमुख को पुलिस ने चुनाव में पैसा बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना शुक्रवार को होगी और फिर इसी दिन नतीजे जारी होंगे।

दूसरे चरण के निकाय चुनाव के तहत 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर 83 पिंक बूथ और 94 आदर्श बूथ बनाये गए थे। उन्होंने बताया कि इस चरण में डिजिटल फोटोग्राफी मतदाताओं के लिए गए ताकि बोगस वोटिंग को रोका जा सके। 5 पार्षद पदों के पद के चुनाव उम्मीदवार की मृत्यु के कारण नहीं हुआ।
छपरा के मशरक नगर पंचायत के कर्मचारी भवन मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर है। प्रत्याशी के साथ मारपीट व बूथ कब्जे को लेकर रोड जाम कर दिया। हंगामा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। वहीं मशरक में ही पूर्व उप प्रमुख को पुलिस ने चुनाव में पैसा बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।