Advertisement

टॉप-10 सूची में शामिल गुंजन तिवारी सहित दो अपराधी गिरफ्तार

चंपारण की खबर::

-टॉप-10 सूची में शामिल गुंजन तिवारी सहित दो अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले की पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के टॉप टेन अपराधी के लिस्ट में शामिल अपराधी गुंजन तिवारी सहित दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुंजन की गिरफ्तारी को मोतिहारी पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।
दरअसल मोतिहारी पुलिस ने अलग अलग दो थाना क्षेत्र में टॉप टेन अपराधियों के सूची में शामिल गुंजन सहित एक बाइक चोर को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार बाइक चोर के पास से चोरी की अपाची बाइक, मास्टर चाबी भी बरामद हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र से हुई है।

इस संबंध में सदर डीएसपी सह एएसपी राज ने बताया कि रघुनाथपुर ओपी प्रभारी गश्ती में निकले थे। इसी बीच छोटन को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके पास से एक चोरी की एक अपाची बाइक बरामद हुई। जिस मास्टर चाभी से घटना को अंजाम दे रहा था वह भी बरामद हो गई। उसने कई चोरी के कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एएसपी आईपीएस राज ने बताया कि जिला के टॉप टेन अपराधी के लिस्ट में शामिल अपराधी गुंजन तिवारी अपने घर आया है। सूचना मिलने के साथ ही अरेराज ओपी प्रभारी को सूचना का सत्यापन करते हुए उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जहां छापेमारी कर दो लूट कांड का फरार अभियुक्त गुंजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी वह एससीएसटी मामले में जेल जा चुका है।