चंपारण की खबर::
-जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन पालना घर का निरीक्षण, दिए निर्देश
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज समाहरणालय परिसर में स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भवन में निर्माणाधीन पालना घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजनान्तर्गत महिला एवं बाल विकास निगम – समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में तैयार पालना घर संचालन होंने से जिला में कार्यरत महिला पदाधिकारी व कर्मचारी के नौनिहालों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही आवश्यकतानुसार सरकारी कार्यालय में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों के छोटे बच्चे का पालन के लिए पालना घर में रखा जा सकता है।

डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पालना घर को यथाशीघ्र उद्घाटन कर क्रियाशील बनाया जाए।












